पन्नू ने दी प्रयागराज महाकुंभ को ‘युद्ध भूमि’ बनाने की धमकी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर महाकुंभ को ‘युद्ध भूमि बनाने की धमकी दी है। पन्नू ने धमकी वाला एक नया वीडियो जारी किया है।
पन्नू ने वीडियो में ‘प्रयागराज चलो’ का आह्वान किया और हिंदुत्व विचारधारा के खिलाफ विरोध करने की बात की। उन्होंने अपने समर्थकों से लखनऊ और प्रयागराज के हवाई अड्डों पर खालिस्तानी और कश्मीर के झंडे फहराने का भी आग्रह किया। वीडियो के अंत में उन्होंने कहा कि ‘महाकुंभ प्रयागराज २०२५ एक युद्ध भूमि बन जाएगा।’
यह पन्नू की महाकुंभ को लेकर दी गई दूसरी धमकी है। इससे पहले एक वीडियो में उसने धार्मिक आयोजन के महत्वपूर्ण स्नान तिथियों, जैसे मकर संक्रांति (१४ जनवरी), मानी अमावस्या (२९ जनवरी) और बसंत पंचमी (३ फरवरी) को बाधित करने की धमकी दी थी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने पन्नू के पहले वीडियो की कड़ी निंदा की है। परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने पन्नू की धमकियों को ‘पागलपन’ बताते हुए कहा कि अगर पन्नू महाकुंभ में आया, तो उसे पीटकर बाहर कर दिया जाएगा। महंत रविंद्र पुरी ने कहा, ‘हमने ऐसे सैकड़ों पागल देखे हैं।’
महंत ने हिंदू और सिखों के बीच एकता पर जोर देते हुए कहा कि पन्नू के विभाजन की कोशिशें बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि यह माघ मेला है, जहां हिंदू और सिख एकजुट होते हैं। पन्नू की कोशिशों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *