गुजरात मे ‘लेटरकांड’ से मचा बवाल, बैकफुट पर आई बीजेपी

अहमदाबाद, जनमुख न्यूज। गुजरात में दिनों अमरेली लेटरकांड का मुद्दा गरमाया हुआ है। कांग्रेस के दिग्गज नेता परेश धनानी ने पाटीदार समाज की बेटी के उत्पीड़न को मुद्दा बनकर स्वाभिमान आंदोलन शुरू कर दिया है। इससे इस मुद्दे के आने वाले दिनों शांत होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस पूरे विवाद के बाद बीजेपी जहां बैकफुट पर है तो वहीं इसके केंद्र में बीजेपी के विधायक कौशिक वेकरिया हैं। कौशिक वेकरिया राज्य बीजेपी के युवा विधायकों में शामिल हैं। पार्टी ने २०२२ विधानसभा चुनावों में अमरेली सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता परेश धनानी को हराने पर वेकरिया को विधानसभा का डिप्टी व्हिप नियुक्त किया था, लेकिन अमरेली में लेटर कांड के बाद जिस तरह से इस मामले में पाटीदार एंगल की एंट्री हुई है। उसने न सिर्फ वेकरिया बल्कि बीजेपी को बैकफुट पर ला दिया है। मामले के सियासी तूल पकड़ने के बाद भी वेकरिया ने चुप्पी साध रखी है।
क्या है मामला
बताया जाता है कि पिछले दिनों बीजेपी के आंतरिक विवाद में अमरेली जिले के एक तालुका प्रमुख के नाम से एक फर्जी लेटर बनाया गया था। इसमें वेकरिया पर हफ्ताखोरी के आरोप लगे थे। फर्जी लेटर बनाने का आरोप पूर्व तालुक प्रमुख मनीष वगासिया पर लगा। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया। इसमें वगासिया के दफ्तर में काम करने वाली पाटीदार समाज से आने वाली पायल गोटी नामक युवती को भी अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट करने के बाद पुलिस द्वारा लड़की की सार्वजनिक परेड कराए जाने से मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया। कांग्रेस और आप ने इस मामले को पाटीदार समाज के स्वाभिमान से जोड़ दिया और कहा कि एक लड़की जो टाइपिस्ट थी। उसके साथ क्रिमिनल्स जैसा सलूक किया गया। पायल गोटी को रात को गिरफ्तार करने को लेकर सभी सवाल खड़े हुए। पाटीदार समाज से आने वाली पायल जहां लेउवा पटेल हैं तो परेश धनानी और वेकरिया सभी लेउवा पटेल हैं। पाटीदार समाज की बेटी के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किए जाने को लेकर कांग्रेस और आप का आरोप है कि यह सब कौशिक वेकरिया के कहने पर पुलिस ने किया। इससे एक अविवाहित लड़की की गरिमा खंडित हुई। विपक्ष का कहना है कि फर्जी लेटर बनवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन टाइपिस्ट की नौकरी करने वाली लड़की के साथ अपराधियों जैसा सलूक क्यों किया गया?
पुलिस वालों को हटाने की मांग
बेटी की परेड निकालने वाले पुलिस कर्मियों को हटाया जाए। पायल गोटी ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में जहां राजनीतिक शह और मात का खेल जारी है तो वहीं दूसरी अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंचता दिखता है। राज्य के जाने-माने मानवाधिकार एडवोकेट आनंद याज्ञनिक ने इस पूरे मामले में याचिका दाखिल करने का ऐलान कर दिया है। याज्ञनिक का कहना है कि इस मामले में अमरेली के पुलिस अधीक्षक की निगरानी में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। राजनीतिक हलकों में चर्चा यह है कि कौशिक वेकरिया खुद के खिलाफ हुए लेटरकांड में सख्त कार्रवाई चाहते थे। उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि पाटीदार समाज की लड़की गिरफ्तारी और उसके जेल जाने का मामला गले की फांस बन जाएगा।
विवाद बढ़ने पर वेकरिया ने साधी चुप्पी
विवाद बढ़ने पर विधायक कौशिक वेकरिया खामोश हैं तो वहीं दूसरी तरफ यह माना जा रहा है कि अमरेली और प्रदेश की राजनीति में अपना स्थान बनाने वाले वेकरिया से पार्टी अंदरखाने नाराज है। पार्टी इस मामले में वेट एंड वॉच के मूड में है। ९ जून १९८६ के जन्में वेकरिया ने २०२२ के चुनावों में ४६ हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। पूर्व में अमरेली के जिला अध्यक्ष रहे वेकरिया ने सौराष्ट्र यूनीवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की है। वह अपने गांव के सरपंच भी हैं। गुजरात में पाटीदार का मुद्दा का अगर आने वाले दिनों में अगर तूल पकड़ता है तो निश्चित तौर पर यह वेकरिया के सियासी भविष्य को प्रभावित कर सकता है। अमरेली जिले की पांचों विधानसभा सीटों के साथ लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है। कांग्रेस के इस गढ़ को भेदने के लिए बीजेपी ने ३८ साल के वेकरिया को पहले जिले का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद वह अमरेली से टिकट मिलने पर चुनाव जीत कर विधायक चुने गए थे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *