हुक्का बार में होती थी जिस्म फरोशी, रेप कांड की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

गोरखपुर, जनमुख न्यूज। जिले के शाहपुर के गीता वाटिका क्षेत्र में संचालित हुक्का बार में नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि हुक्का बार संचालक किशोरियों का अश्लील वीडियो बनाकर उन पर जिस्मफरोशी का दबाव डालता था। रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली १२ साल की लड़की अपहरण के अपहरण और दुष्कर्म मामले की जांच के दौरान यह जानकारी पुलिस के सामने आयी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी हुक्का बार संचालक, उसके एक पार्टनर और दो दोस्तों को बाघागाड़ा और शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि बांसगांव की रहने वाली महिला रामगढ़ताल क्षेत्र में १२ वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रहती है। उनकी बेटी ३१ दिसंबर को सहेली के साथ घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो मां ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो एक जनवरी को उन्होंने स्थानीय थाने में सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच दो जनवरी को बेटी घर लौट आई। उसने परिवारवालों को बताया कि उसके एक इंस्टाग्राम दोस्त ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह बात पता चलने पर मां बेटी को लेकर थाने गई। वहां पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा निवासी झंगहा के जोलहाबारी गांव, उसके दोस्तों देवरिया के तरकुलहा थाना क्षेत्र के जनहता गांव निवासी निखिल गौर (वर्तमान पता मोहद्दीपुर) और शाहपुर निवासी आदित्य मौर्य पर सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में भी केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की और मंगलवार को उन्हें बाघागाड़ा से दबोच लिया।
बताया जाता है कि हुक्का बार में १५ से २० साल की लड़कियों को नशे का डोज देकर फिर उनका अश्लील वीडियो बनाया जाता है। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर किसी से पैसे मांगे जाते हैं तो किसी को जिस्म फरोसी के लिए मजबूर किया जाता है।

