दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल-सिसोदिया समेत ‘आप’ के सारे दिग्गज ढेर, सिर्फ आतिशी को मिली जीत

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। दिल्ली विधानसभा चुनाव २०२५ की सभी ७० सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती हुई। जिसमें दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो गयी है। चुनाव परिणामों के अनुसार भाजपा लगभग ४७ सीटें जीतकर २७ साल बाद दिल्ली में वापसी करने जा रही है तो वहीं बारह साल पहले बनी आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पिछले चुनाव में ६२ सीट जीतने वाली आप मात्र २३ सीटों पर बढ़त बना सकी है।
आप-भाजपा में सिर्फ दो प्रतिशत वोट का फासला
दोपहर तक चुनाव आयोग के वेबसाइट के अनुसार दोपहर तक भारतीय जनता पार्टी १५ सीटें जीत चुकी थी और ३२ सीटों पर निर्णायक बढ़त हासिल कर लिया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने ११ सीटें जीत ली थी और १२ सीटों पर उनके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे। दिल्ली में सरकार बनाने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट हासिल नहीं हुई। चुनाव आयोग के अनुसार आम आदमी पार्टी ४३.८१ प्रतिशत तो भाजपा को ४५.७८ प्रतिशत मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी को ६.३६ प्रतिशत मत हासिल हुए हैं।
आप को हराने में कांग्रेस का हाथ
इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी भले ही एक भी सीट नहीं जीत पायी हो, लेकिन कई सीटों पर उसको मिले मत आम आदमी पार्टी को हराने में अहम साबित हुए हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल, को जहां ४००० वोटों से हार का सामना करना पड़ा है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने साढ़े चार हजार वोट हासिल किए हैं। इसी तरह जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया मात्र ६७५ वोटों से चुनाव हारे जबकि यहां कांग्रेस प्रत्याशी को ७३५० मत प्राप्त हुए। दोपहर तक के चुनाव परिणामों में आप के लगभग सभी दिग्गज जिसमें अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत सत्येन्द्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक चुनाव हार गए। जबकि सिर्फ मुख्यमंत्री आतिशी ही अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहीं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *