एफआईएच प्रो लीग खिलाड़ियों के लिए कमियों को दूर करने का बड़ा मौका- सलीमा टेटे

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे का मानना है कि एफआईएच प्रो लीग उनकी टीम के लिए अपनी कमजोरियों को दूर करने का शानदार मौका है और वह चाहती है कि उनके खिलाड़ी परिणाम की परवाह किए बिना अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करें।
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद वह रविवार को फिर से इंग्लैंड का सामना करेगी। भारतीय टीम १८ और १९ फरवरी को स्पेन से खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम २१ और २२ फरवरी को जर्मनी तथा २४ और २५ फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।
सलीमा ने पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि ‘‘हम अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कुछ खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक के बाद अपने पहले प्रो लीग मैच में खेलेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘जीत और हार खेल का हिस्सा है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। यह हमारे लिए बहुत बड़ा मौका है लेकिन हम परिणाम के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे और हमारा ध्यान प्रत्येक मैच पर है। ’’
सलीमा ने कहा कि पिछले साल अप्रैल में टीम से जुड़ने वाले मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने टीम पर व्यापक प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने कहा,‘‘टीम संस्कृति और खिलाड़ियों के बीच आपसी संबंधों में मजबूती आई है।अगर टीम की संस्कृति अच्छी होती है तो उसका असर मैदान पर भी दिखता है। हमारे अपने कोच के साथ अच्छे संबंध हैं।’’

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *