पर्स में यह चीजें रखने से रुक जाएगी मां ‘लक्ष्मी’ की कृपा

वास्तु शास्त्र में किसी भी चीज को रखने की सही जगह और उसके अनुसार उसके प्रभाव को बताया गया है। हर दिन आपकी जेब में रहने वाले पर्स में क्या कुछ रखना चाहिए, इसकी सलाह भी वास्तु शास्त्र में मौजूद है। आमतौर पर हम सभी पर्स में पैसे के अलावा भी बहुत सारे इधर-उधर के सामान रखते हैं, इनमें से बहुत सारी चीजें ऐसी भी होती हैं जिनका पर्स में कोई काम नहीं होता। इनमें से कई चीजें ऐसी भी होती हैं जिनके रखने से मां लक्ष्मी की कृपा जाती है। मान्यता है इन चीजों से लक्ष्मी जी रुठ जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि हमें पर्स में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।
फटे या गंदे नोट:
वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स के अंदर कटे या फटे हुए नोट नहीं रखने चाहिए। इसके अलावा पर्स में खराब कागज भी नहीं रखने चाहिए। माना जाता है इससे आमदनी पर असर होता है।
मृत व्यक्तियों की तस्वीरें: पर्स में मृत परिजनों की तस्वीरें रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए पर्स में मृत व्यक्तियों की तस्वीरें नहीं रखना चाहिए।
पर्स को गंदा न रखें: जिस में हम पैसे रखते हैं उस पर्स को गंदा नहीं रखना चाहिए। नियमित रूप से साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
लोहे की वस्तुएं: चाकू, ब्लेड या अन्य लोहे की वस्तुएं पर्स में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो धन हानि का कारण बन सकता है।
इन चीजों को पर्स में दें जगह
-पर्स के अंदर चीजों को अरेंज करके रखें।
-पर्स में लक्ष्मी माता की एक तस्वीर रखना शुभ माना जाता है। इस तस्वीर को भी समय-समय पर बदल देना चाहिए।
-पर्स के अंदर आप एक श्रीयंत्र भी रख सकते हैं, इसे माता लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है।

इसे भी पढ़े-
गणेश चतुर्थी 2024: विशेषता और महत्व
Ganesh Chaturthi 2024

गणेश चतुर्थी का पर्व हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और लोकप्रिय स्थान रखता है। यह पर्व भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता Read more

पर्यावरण के महान संरक्षक और सम्मानक थे ‘बाबा नानक’

जनमुख : धर्म-कर्म।  गुरूनानक देव जी ने केवल भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपने ज्ञान प्रकाश द्वारा Read more

जब लालची आदमी ने नहीं पिलाया गुरु नानक देव जी को पानी

जनमुख न्यूज। गुरु नानक देव जी अपने शिष्यों के साथ यात्रा किया करते थे एक बार गांव के तरफ से Read more

मान्यताएं व परम्परा का वैशिष्टय स्वरूप है ‘देव दीपावली उत्सव’

जनमुख,न्यूज। निर्णय सिधु एवं स्मृति कौस्तुभी में उल्लेखित ‘देव दीपावली पुरातन काल से पौराणिक मान्यताएं एवं कथाओं पर प्रचलित है। Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *