हिमंता के आरोपों पर गौरव गोगोई का पलटवार

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा द्वारा पत्नी के आईएसआई से संबंधों के आरोपों पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पलटवार किया है। दरअसल, सीएम सरमा ने गोगोई की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब गोगोई ने भाजपा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में चर्चा की जा रही है, जल्द ही कोई जरूरी कदम उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘…कल असम के सभी लोगों ने मुख्यमंत्री के चेहरे को देखा। देख कर ही पता चल गया कि मुख्यमंत्री के मन में कोई चिंता है, जो होना स्वाभाविक है, क्योंकि मुख्यमंत्री डरे हुए हैं। डर के कारण वे हर दिन अपनी स्थिति को हर दिन बदलते रहते हैं। कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट है कि अगर उन्हें कोई जांच करनी है तो करें।’
उन्होंने कहा कि आज से १२ महीने बाद होने वाले निर्वाचन चुनाव उनके डर का कारण है। वह अपने उस भविष्य के लिए डरे हुए हैं, जब असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। १० साल तक असम के लोगों ने राज्य सरकार से सवाल किए, लेकिन उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। इन १२ महीनों में कांग्रेस एकजुट होकर लोगों के बीच जाएगी और उनके मुद्दे उठाएगी। अंत में असम की जनता की जीत होगी।
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि अपनी शादी से पहले एलिजाबेथ कॉलबर्न ने एक अमेरिकी सीनेटर के लिए काम किया था, जो पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए जाने जाते थे और उन्होंने बाद में पाकिस्तान में कुछ समय बिताया, एक ऐसे संगठन में काम किया, जिसके बारे में व्यापक रूप से माना जाता है कि वह इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का मुखौटा है। इन घटनाओं का समय सांसद के बदलते राजनीतिक रुख और कार्यों में एक और रहस्य जोड़ता है।
सीएम सरमा कामानना है कि हो सकता है गौरव गोगोई को एक बड़ी ‘भारत विरोधी’ साजिश के तहत ‘फंसाया या ब्लैकमेल किया गया’ हो. सरमा ने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा राजनीति परे है और इसके राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव हैं। उन्होंने कॉलबर्न के पाकिस्तान की कुख्यात एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों और १२ साल तक देश में के बावजूद भारतीय नागरिकता लेने से इनकार करने पर सवाल उठाया।

