जब सपा पर भड़के सीएम, कहा- उर्दू पढ़ाकर बच्चों को कठमुल्ला बनाना चाहते हैं

लखनऊ, जनमुख न्यूज। यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के समय हुए हंगामें के बाद जब सदन की की कार्यवाही दोबार शुरु हुई तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली। इस दौरान सीएम योगी ने सपा पर जम कर हल्ला बोला और कहा यह लोग दोहरा चरित्र रखते हैं। अपने बच्चों को इंग्लिश स्कूल में पढ़ाएंगे। दूसरे के बच्चे के लिए अगर वह सुविधा सरकार देना चाहती है तो कहते हैं कि इसको उर्दू पढ़ाओ। यानी ये बच्चों को मौलवी और कठमुल्ला बनाना चाहते हैं।
दरअसल विवाद की शुरुआत सत्र की कार्यवाही को अंग्रेजी में सुनने की सुविधा को लेकर हुए विरोध से शुरु हुई। मालूम हो कि इस बार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही हिंदी के साथ अवधी, ब्रज, भोजपुरी, बुंदेली और अंग्रेजी भाषाओं में भी सुनी जा सकेगी। इस पर आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि जो हमारी भाषा है-अवधी, बुंदेलखंडी, उसका हम विरोध नहीं करते, लेकिन सदन में अंग्रेजी का इस्तेमाल न्यायोचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से यहां से अंग्रेजी हटाई गई थी। विधानसभा की भाषा हिंदी घोषित की गई थी, लेकिन अब अंग्रेजी लाकर हिंदी को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह नहीं होना चाहिए। अंग्रेजी हटाने के लिए हमने यातनाएं झेली हैं। दिल्ली के तिहाड़ और लखनऊ जेल में बंद रहे हैं। अगर सदन में अंग्रेजी चलाई जा रही है, तो फिर उर्दू भी शामिल की जानी चाहिए, क्योंकि उर्दू भी तो एक भाषा है। बस उर्दू की वकालत नेता विपक्ष को भारी पड़ गयी। और इसके बाद सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न बोलियों भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी को इस सदन में सम्मान मिल रहा है और हमारी सरकार इन सभी के लिए अलग-अलग अकादमियां बनाने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है। यह सदन केवल शुद्ध साहित्यिक और व्याकरण के विद्वानों के लिए नहीं है। अगर कोई हिंदी में धाराप्रवाह नहीं बोल सकता है, तो उसे भोजपुरी, अवधी, ब्रज या बुंदेलखंडी में भी अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए।
यह क्या बात हुई कि कोई भोजपुरी या अवधी न बोले और उर्दू की वकालत करे? यह बहुत विचित्र बात है। समाजवादियों का चरित्र इतना दोहरा हो गया है कि वे अपने बच्चों को अंग्रेजी पब्लिक स्कूल में भेजेंगे और दूसरों के बच्चों को गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने की सलाह देंगे, जहां संसाधन भी नहीं हैं। जाकी रही भावन जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। इसीलिए आपने कल अवधी भोजपुरी बुंदेली भाषा का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि हम अभिनंदन करते हैं कि इन बोलियों को सम्मान मिले, इसके लिए हमने अकादमियों का गठन किया। आज दुनिया मे भारत के प्रवासी जो मॉरीशस, फिजी में रह रहें है। यही अवधी भाषाई लोग हैं। आप लोग अपने जीवन में इस आचरण के आदी हो चुके हैं। इसलिए इन बोलियों को सम्मान मिलना चाहिए। ब्रजभाषा इतनी समृद्ध है कि संत सूरदास ने इसी भाषा में अपनी रचनाएं लिखीं।
इसी तरह, संत तुलसीदास जी ने अवधी में रामचरितमानस की रचना की, जो न केवल उत्तर भारत बल्कि प्रवासी भारतीयों के लिए भी संकट काल में संबल बनी। जो लोग आज भोजपुरी, अवधी और ब्रज भाषा का विरोध कर रहे हैं, वे दरअसल भारत की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के विरोधी हैं।
सीएम योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का स्वभाव ही यह बन चुका है कि वे हर अच्छे कार्य का विरोध करेंगे। आप लोग प्रदेश और देश के हित में किए जाने वाले हर सकारात्मक कदम का विरोध करते हैं। यह नहीं चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने जब स्थानीय भाषाओं को मान्यता दी तो समाजवादी पार्टी ने इसका भी विरोध किया।
सपा का यह दोहरा चरित्र जनता समझ गई है। उन्हें समाज के सामने एक्सपोज किया जाना चाहिए। ये अपने बच्चों को अपने बच्चे को इंग्लिश पब्लिक स्कूल में भेजेंगे। अगर दूसरे के बच्चों को सरकार वह सुविधा देने चाहती है तो कहेंगे उर्दू पढ़ाओ। यानी उसको मौलवी बनाना चाहते हैं। देश को कठमुल्लापन की तरफ ले जाना चाहता हैं। यह नहीं चलेगा।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *