अच्छी नींद के लिए इन आयुर्वेदिक हर्ब्स का करें सेवन

अगर आप भी पूरी रात घड़ी देखते हुए बिताते हैं और दिन भर काम करके थकान के बाद भी आप रात को सही से सो नहीं पाते हैं। तो इसका आपकी सेहत पर भी असर बुरा असर पड़ सकता है। क्योंकि सेहतमंद बने रहने के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी होता है। वहीं नींद पूरी न होने पर स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसकी वजह से आपका डाइजेशन खराब हो सकता है और आपकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस और भी कई हेल्थ कंडीशन्स की वजह से नींद न आने में मुश्किल होती है। ऐसे में अगर आपको भी नींद आने में मुश्किल होती है तो आपको नींद की गोली नहीं बल्कि कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको लंबे समय से नींद आने में परेशानी हो रही हैं, तो आपको इस बारे में डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको २ आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं, जो अच्छी नींद लाने में मदद कर सकते हैं।
अश्वगंधा
अगर आपको नींद आने में समस्या होती है, तो इसमें अश्वगंधा आपकी मदद कर सकता है।
दरअसल, अश्वगंधा प्राकृतिक एडाप्टोजेन है, जो शरीर और दिमाग को आराम देता है।
यह स्ट्रेस, एंग्जायटी को कम करके अच्छी नींद लाने में सहायता करता है।
अगर आपको नींद नहीं आती है या फिर स्लीप क्वालिटी सही नहीं हैं, तो अश्वगंधा का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है साथ ही यह डिप्रेशन के लक्षणों को भी कम करता है।
अश्वगंधा स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने में सहायक होता है। जोकि नींद न आने का प्रमुख कारण है। यह दिमाग को शांत करके नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है।
एक्सपर्ट की मानें, तो २-३ ग्राम से ज्यादा अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं ३ महीने से अधिक इसका इस्तेमाल करना सही नहीं होता है।
साथ ही आप एक्सपर्ट से इस बारे में भी जरूर सलाह ले लें कि आपको कैसे और कितनी मात्रा में अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए।
ब्राह्मी
आयुर्वेद में ब्राह्मी को ब्रेन टॉनिक माना जाता है। यह दिमाग के लिए अच्छी होती है और यह नींद लाने में भी कारगर होती है।
वहीं सोने से पहले ब्राह्मी का सेवन करने से स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है और नींद बेहतर होती है।
यह दिमाग को शांत करने में भी मदद करती है।
ब्राह्मी का सेवन करने से कोर्टिसोल का लेवल कम होता है और यह मूड को बेहतर बना सकती है।
ब्राह्मी पीने से याद्दाश्त अच्छी होती है और दिमाग और मन भी शांत होता है।
अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो आपको सोने से पहले दूध के साथ इसका सेवन करना चाहिए।
हालांकि इसका सेवन करने से पहले इसकी मात्रा और खाने के तरीके के बारे में एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

इसे भी पढ़े-
पीरियड्स में कद्दू के बीज खाने के जानिए क्या हैं फायदे

जनमुख, फिटनेस न्यूज। वैसे तो कद्दू के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते Read more

एक हजार डॉलर प्रति डोज वाली डायबिटीज की नई दवा ‘Tirzepatide’ को भारत में मिली मंजूरी, जल्द बाजार में होगी उपलब्ध

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। भारत में डायबिटीज के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के बीच एक नई दवा को Read more

रोजाना डाइट में शामिल करे ये ड्राई फ्रूटस , चेहरा दिखेगा जवान

जनमुख ब्यूटी /फैशन न्यूज। बड़े-बुजुर्गों ने हमेशा कहते रहते हैं कि मेवा सेवा करना काफी जरुरी है। लेकिन आजकल के Read more

विंटर सीजन में बनाएं 3 तरह के मुरब्बा, स्वाद के साथ सेहत भी

जनमुख, हेल्थ न्यूज । सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और स्वाद का आनंद लेने के लिए मुरब्बा एक बढ़िया Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *