रविवार को किन चीजों की खरीददारी से बढ़ेगा आपका धन और सौभाग्य

रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वैसे तो रविवार का दिन छुट्टी का होता है। इस दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। लेकिन इस दिन विशेष रूप से कुछ चीजों की खरीदारी करने से जीवन में सुख-समृद्धि, धन वृद्धि और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
लाल रंग की चीजें
रविवार के दिन लाल रंग की चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। लाल रंग को ऊर्जा, शक्ति और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लाल रंग की चीजें खरीदने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
कैंची और गेहूं
मान्ताओं के अनुसार, रविवार के दिन कैंची और गेहूं की खरीदारी करने से जीवन में आने वाली हर समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
गुड़ और तांबे के बर्तन
रविवार के दिन गुड़ और तांबे के बर्तन खरीदने से घर में बरकत बनी रहती है। तांबा सूर्य का धातु माना जाता है, जिससे सेहत और धन लाभ होता है।
नेत्र से जुड़ी वस्तुएं
रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है, ऐसे में इस दिन आंखों से जुड़ी हुई वस्तु जैसे कि चश्मा खरीदना शुभ हो सकता है।

