इन ५ चीजों को दान करने से मिलता है स्वर्णदान जितना पुण्य

अक्षय तृतीया से पहले से सोना एक लाख रुपए की कीमत को पार कर चुका है। ऐसे में अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना या फिर दान करना किसी सपने से कम नहीं लगता। कीमत के मामले में सोना अपने पुराने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ चुका है। दूसरी तरफ धार्मिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोना दान करने से मिलने वाला पुण्य अक्षय होता है लेकिन आपको निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि पुराणों में कुछ चीजों को दान करना स्वर्ण दान करने के बराबर ही माना जाता है। आइए, जानते हैं अक्षय तृतीया पर कौन-सी ५ चीजें दान करने का पुण्य स्वर्णदान के बराबर माना जाता है।
अक्षय तृतीया पर दान करें अनाज
अक्षय तृतीया पर अनाज दान करने को बहुत ही पुण्यकारी काम माना जाता है। शास्त्रों में किसी भूखे व्यक्ति का पेट भरना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। पौराणिक कथाओं में जो व्यक्ति अपने जीवन में अनाज का दान करता है, उसे परलोक जाने के बाद भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती। अन्न के दान का पुण्य अक्षय होता है।
अक्षय तृतीया पर दान करें गुड़
अक्षय तृतीया पर गुड़ दान करने को बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में गुड़ का दान करने से भाग्य मजबूत होता है क्योंकि सूर्यदेव की कृपा से किसी व्यक्ति का भाग्य प्रबल होता है। शास्त्रों में गुड़ दान करने का फल स्वर्ण दान के बराबर ही माना जाता है।
अक्षय तृतीया पर दान करें जल से भरा मटका
जल को जीवन कहा जाता है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। आप अगर अक्षय तृतीया पर सोना दान करना चाहते थे, लेकिन बड़ी हुई कीमत के कारण आपने अपना इरादा बदल लिया है, तो आप मिट्टी के घड़े में जल भरकर भी दान कर सकते हैं। जल दान का पुण्य भी स्वर्ण बराबर माना जाता है।
अक्षय तृतीया पर दान करें सेंधा नमक
अक्षय तृतीया पर सेंधा नमक दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है क्योंकि सेंधा नमक का संबंध भौतिक सुख-सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह से है। वहीं, नमक समुद्र से प्राप्त होता है इसलिए नमक का संबंध माता लक्ष्मी से भी है। इस दिन सेंधा नमक खरीदने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है।
अक्षय तृतीया पर दान करें वस्त्र
अक्षय तृतीया पर वस्त्र दान करने को भी बहुत शुभ माना जाता है। वस्त्र को मूलभूत आवश्यकताओं में से एक माना जाता है। अक्षय तृतीया पर वस्त्र दान करने से भी स्वर्णदान जितना ही फल मिलता है। खासतौर पर पीले और लाल रंग के वस्त्र दान में दे सकते हैं।

इसे भी पढ़े-
गणेश चतुर्थी 2024: विशेषता और महत्व
Ganesh Chaturthi 2024

गणेश चतुर्थी का पर्व हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और लोकप्रिय स्थान रखता है। यह पर्व भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता Read more

पर्यावरण के महान संरक्षक और सम्मानक थे ‘बाबा नानक’

जनमुख : धर्म-कर्म।  गुरूनानक देव जी ने केवल भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपने ज्ञान प्रकाश द्वारा Read more

जब लालची आदमी ने नहीं पिलाया गुरु नानक देव जी को पानी

जनमुख न्यूज। गुरु नानक देव जी अपने शिष्यों के साथ यात्रा किया करते थे एक बार गांव के तरफ से Read more

मान्यताएं व परम्परा का वैशिष्टय स्वरूप है ‘देव दीपावली उत्सव’

जनमुख,न्यूज। निर्णय सिधु एवं स्मृति कौस्तुभी में उल्लेखित ‘देव दीपावली पुरातन काल से पौराणिक मान्यताएं एवं कथाओं पर प्रचलित है। Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *