आलोक जोशी बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के नए अध्यक्ष, पूर्व सैन्य अधिकारी भी शामिल

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन किया है और इसके नए अध्यक्ष के रूप में पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं रॉ प्रमुख रह चुके आलोक जोशी को नियुक्त किया गया है। आलोक जोशी, जिनका सेवा अनुभव खुफिया और तकनीकी रिसर्च क्षेत्रों में गहरा रहा है, सरकार के विश्वसनीय अधिकारियों में गिने जाते हैं।

जोशी को 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का प्रमुख बनाया था। इसके बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें ‘नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन’ (एनटीआरओ) का चेयरमैन नियुक्त किया, जहाँ उन्होंने 2018 तक कार्य किया।

पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति में भी वे सदस्य रह चुके हैं। उस समिति के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज आर. वी. रवींद्रन थे।

बोर्ड के अन्य सदस्यों में तीनों सेनाओं के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जिनमें पूर्व एयर मार्शल पी. एम. सिन्हा, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. सिंह और पूर्व रियर एडमिरल मोंटी खन्ना शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन वर्मा, मनमोहन सिंह और पूर्व आईएफएस अधिकारी बी. वेंकटेश वर्मा को भी बोर्ड में जगह दी गई है।

आलोक जोशी ने हरियाणा कैडर में कई जिलों के एसपी के तौर पर काम किया है और लंबे समय तक विदेशों में खुफिया कार्यों में सक्रिय रहे हैं। पाकिस्तान और नेपाल से जुड़ी रणनीतिक जिम्मेदारियाँ भी उन्होंने संभाली हैं। रॉ में सेवा के बाद वे केंद्र में उच्चस्तरीय पदों पर नियुक्त रहे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *