सारनाथ के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। सारनाथ के परशुरामपुर स्थित बुद्धा सिटी कॉलोनी में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृत युवक की पहचान अशोक पूरम कॉलोनी, मीरापुर बसही, थाना शिवपुर निवासी आदित्य गोस्वामी (27) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक आदित्य शराब और गांजा का आदी था। नशे की हालत में वह चार दिसंबर को अपनी मां प्रतिभा गोस्वामी के साथ मारपीट कर चुका था। इसके बाद भी वह लगातार हिंसक व्यवहार कर रहा था, जिससे परेशान होकर मां ने 27 दिसंबर को उसे सारनाथ स्थित जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।
मृतक की मां प्रतिभा गोस्वामी का आरोप है कि शुक्रवार सुबह नशा मुक्ति केंद्र से फोन आया कि आदित्य को हार्ट अटैक आया है और उसकी हालत गंभीर है। करीब दो घंटे बाद फिर सूचना दी गई कि आदित्य की मौत हो चुकी है। जब परिजन पहुंचे तो उन्होंने आदित्य के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देखे। आंख के पास और पैर में गहरी चोट थी, जबकि पूरे शरीर पर मारपीट के निशान पाए गए।
वहीं नशा मुक्ति केंद्र की काउंसलर पूजा मौर्या और अन्य कर्मचारियों का कहना है कि आदित्य ने 29 दिसंबर को केंद्र से भागने की कोशिश की थी। इस दौरान वह सबको कमरे में बंद कर छत से कूद गया था, जिससे उसकी आंख के नीचे और पैर में चोट आई थी। उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नहाने के बाद वह बिस्तर पर लेट गया। नाश्ते के लिए बुलाने पहुंचे कर्मचारी त्रिभुवन सिंह ने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इसके बाद आदित्य को मवईया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की मां की ओर से हत्या की तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र चंदौली निवासी युवराज सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा है और यह पिछले दो वर्षों से सारनाथ क्षेत्र में कार्यरत है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *