2027 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता, बूथ पर ही तय होगी जीत– अखिलेश यादव

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सतर्क, संगठित और सक्रिय रहने का संदेश दिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावी जीत की असली लड़ाई बूथ स्तर पर लड़ी जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करे। वोट बचाना और बूथ जिताना ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने फार्म-6 के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और भाजपा की किसी भी चाल से सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अखिलेश यादव ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा संघ परिवार से है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ बोलने और झूठा नरेटिव गढ़ने में माहिर है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में एक भी घुसपैठिया नहीं मिला, फिर भी जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। भ्रष्टाचार हर विभाग में फैला हुआ है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और महिला अपराध व साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि लखनऊ जैसे बड़े शहर के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भी गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि सरकार स्वास्थ्य संस्थानों को पर्याप्त बजट नहीं दे रही है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि लोहिया संस्थान, सैफई मेडिकल कॉलेज और विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान समाजवादी सरकार की देन हैं। केजीएमयू और पीजीआई जैसी संस्थाओं में भी उस समय सुविधाओं का विस्तार किया गया था, जबकि मौजूदा सरकार ने व्यवस्थाओं को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है और कार्यकर्ताओं को अपने आचरण व कार्य से इस भरोसे को और मजबूत करना होगा।
भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो पार्टी कभी चीनी सामान के बहिष्कार की बात करती थी, वही आज विदेशी ताकतों का खुलेआम स्वागत कर रही है। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आने पर भाजपा का असली चेहरा उजागर हो रहा है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *