30 साल बाद भी वही जलवा: ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन में रानी मुखर्जी का ब्लैक मैजिक, फैंस हुए दीवाने

रानी मुखर्जी हमेशा से बाकी अभिनेत्रियों से अलग रही हैं। सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखने वाली रानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले उन्हें अहमदाबाद में देखा गया था और अब मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।फिल्मी दुनिया में 30 साल पूरे कर चुकीं रानी मुखर्जी आज भी अपनी एक झलक से फैंस की धड़कनें बढ़ा देती हैं। आमतौर पर सादगी में नजर आने वाली रानी का यह स्टाइलिश अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। प्रमोशनल इवेंट में रानी ने ब्लैक टॉप और पैंट पहनकर ऐसा ‘ब्लैक मैजिक’ चलाया कि हर नजर उन्हीं पर टिक गई।तीन दशकों के अपने करियर में रानी ने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ दमदार डांस और शानदार फैशन सेंस से भी लोगों का दिल जीता है। कभी लहंगे, साड़ी और सूट में पारंपरिक भारतीय नारी का रूप हो या फिर वेस्टर्न ड्रेसेस और गाउन में ग्लैमरस अंदाज—रानी हर स्टाइल को बखूबी निभाती हैं। इस बार उनका ब्लैक आउटफिट उन्हें और भी पावरफुल और बोल्ड लुक दे गया।रानी के इस लुक की खास बात इसकी सादगी है। सिंपल आउटफिट के लिए उन्होंने ब्लैक कलर चुना, जिसने उनके स्टाइल में क्लास और आत्मविश्वास दोनों जोड़ दिए। काला रंग न सिर्फ स्लिम और एलिगेंट लुक देता है, बल्कि यह कभी आउट ऑफ ट्रेंड भी नहीं होता। शायद यही वजह है कि रानी मुखर्जी का यह अंदाज हर इवेंट के लिए परफेक्ट साबित हुआ और एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र नहीं, स्टाइल और आत्मविश्वास ही असली पहचान होते हैं।

