सारनाथ कॉलोनाइजर हत्याकांड का मुख्य आरोपी शूटर बनारसी यादव STF एनकाउंटर में ढेर

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। सारनाथ के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी शूटर बनारसी यादव को STF ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। यह एनकाउंटर चौबेपुर थाना क्षेत्र के बारियासनपुर रिंग रोड पर हुआ। बनारसी बीते 166 दिनों से फरार था। मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।
STF की वाराणसी यूनिट को सूचना मिली थी कि बनारसी यादव गाजीपुर-वाराणसी हाईवे के रास्ते कहीं भागने की फिराक में है। इसके बाद STF और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बनारसी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के गौरहट गांव का रहने वाला बनारसी यादव पूर्वांचल के शातिर शूटरों में गिना जाता था। उसके खिलाफ वाराणसी, गाजीपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में 24 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उस पर करीब 10 हत्याओं के मामले दर्ज थे।
21 अगस्त 2025 को सिंहपुर इलाके में बाइक सवार तीन शूटरों ने कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में बनारसी यादव मुख्य आरोपी था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में एक अन्य शूटर अरविंद यादव उर्फ फौजी को 4 जनवरी को सारनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरे आरोपी विशाल की तलाश अभी जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया कि महेंद्र गौतम की हत्या की सुपारी जमीन विवाद में दी गई थी। गाजीपुर निवासी जोगेंद्र यादव उर्फ फैटू ने करीब 50–60 करोड़ रुपये की जमीन को लेकर बनारसी यादव को सुपारी दी थी। तीनों शूटरों को दो-दो लाख रुपये और हथियार उपलब्ध कराए गए थे। हथियार बिहार के मुंगेर से मंगाए गए थे।
बताया जाता है कि बनारसी यादव बेहद शातिर अपराधी था। वह कभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और लगातार जगह बदलता रहता था। हुलिया बदलने में भी वह माहिर था, जिस वजह से लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। सारनाथ हत्याकांड के बाद उसकी पहचान और तस्वीर सामने आई, जिसके बाद STF और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। अब इस एनकाउंटर के साथ ही कॉलोनाइजर हत्याकांड के मुख्य आरोपी का अंत हो गया है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *