फरहान अख्तर ने की भारत-चीन युद्ध पर आधारित अपनी नयी फिल्म की घोषणा

मनोरंजन,जनमुख न्यूज।रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के साथ मिलकर अपनी अगली फिल्म ‘१२० बहादुर’ की घोषणा की है। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह पीवीसी और चार्ली कंपनी, १३ कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों के जीवन पर आधारित है। १९६२ के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह सैन्य एक्शन फिल्म रेजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है, जहां हमारे वर्दीधारी जवानों ने बेजोड़ साहस, वीरता और बलिदान का परिचय दिया था।एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने दो दिलचस्प मोशन पोस्टर जारी किए हैं, जिसमें फरहान अख्तर को मेजर शैतान सिंह पीवीसी के रूप में पेश किया गया है। फिल्म का पहला शूट शेड्यूल आज (४ सितंबर) लद्दाख में शुरू हो रहा है। स्क्रीन पर दमदार किरदार निभाने के लिए मशहूर फरहान अख्तर अब मेजर शैतान सिंह पीवीसी की भूमिका में नजर आएंगे। मेजर की असाधारण बहादुरी और नेतृत्व का उनका चित्रण इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण के दौरान भारत के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों को उजागर करते हुए गहराई से प्रतिध्वनित होने का वादा करता है।

इसे भी पढ़े-
गदर ३ का करना होगा लंबा इंतजार

मुम्बई जनमुख न्यूज। 'गदर २' की भारी सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा सिर्फ एक नहीं बल्कि दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों Read more

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री २' की सफलता का जश्न मना रही Read more

राजस्थान में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। साउथ अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों Read more

अरशद वारसी के बयान पर भड़के बोनी कपूर

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज।हाल ही में अरशद वारसी का एक बयान सुर्खियों में है।जिसमें उन्होंने प्रभास को जोकर कहा था। Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *