अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में भंदहा कला, कैथी स्थित संस्थान के प्रशिक्षण केंद्र पर शहीद दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अमर शहीद सरदार भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । अमर शहीद राजगुरु, भगत सिंह और सुखदेव को एक साथ लाहौर में 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गयी थी । रक्तदान शिविर में कुल 45 लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमे 22 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिसमे 10 प्रथम बार के रक्तदाता और छ महिलाएं शामिल रही ।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने अपना 108 वां पूर्ण रक्तदान किया । आशा ई लाइब्रेरी एवं स्टडी सेंटर के बालिकाओं ने रक्तदान की प्रक्रिया के बारे में जाना और समझा । पं दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय की 9 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे रमेश राय ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नही है ऐसा करके हम दूसरे को जीवन दान देते हैं ।अवकाश प्राप्त मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रणवीर पाण्डेय ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर रक्तदान पर आधारित बच्चों के बनाये पोस्टर की प्रदर्शनी भी लगाई गई ।
इस अवसर पर प्रदीप सिंह, दीन दयाल सिंह, अमित कुमार, महेश कुमार, स्निग्धा पाण्डेय, रूबी पाण्डेय, सौरभ चन्द्र, ज्योति, चन्दन, राजकुमार पटेल, ब्रिजेश कुमार, अब्दुल कादिर, सतीश चौहान, हौशिला, सर्वेश तिवारी, प्रवीण यादव, ज्योति सिंह, नर नाहर पाण्डेय, सनी, अमित कुमार नंदिनी, स्नेहा, संतोष कुमार आदि की प्रमुख भूमिका रही।

