ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 2 हफ्ते का युद्धविराम

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए ईरान पर संभावित हमले को दो हफ्तों के लिए टाल दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है।
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह स्थगन इस शर्त पर आधारित है कि Strait of Hormuz को तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोला जाए। उनका कहना है कि यह कदम दोनों देशों के बीच युद्धविराम की दिशा में अहम साबित हो सकता है।
ट्रंप के अनुसार, अमेरिका और Iran के बीच लंबे समय से चल रही बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।ईरान द्वारा दिए गए 10 बिंदुओं के प्रस्ताव पर भी सहमति बनने की बात कही गई है। ट्रंप ने इसे “मध्य पूर्व में स्थायी शांति की दिशा में बड़ा कदम” बताया।
Benjamin Netanyahu ने भी इस युद्धविराम का समर्थन किया है, हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह समझौता Hezbollah के खिलाफ लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई पर लागू नहीं होगा।
तेहरान में जश्न, सड़कों पर विरोध भी
Tehran में युद्धविराम की खबर के बाद लोगों ने जश्न मनाया—झंडे लहराए और खुशी जताई।हालांकि, कुछ जगहों पर सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी भी की और झंडे जलाए।
संघर्ष पूरी तरह खत्म नहीं
विशेषज्ञों का मानना है कि यह युद्धविराम फिलहाल अमेरिका-ईरान तक सीमित है। क्षेत्र में अन्य मोर्चों—खासतौर पर लेबनान—में तनाव जारी रह सकता है।
ट्रंप का दावा: ‘नए गोल्डन एज’ की शुरुआत
ट्रंप ने इसे पश्चिम एशिया के लिए “नए गोल्डन एज” की शुरुआत बताते हुए कहा कि इस फैसले से व्यापार और निवेश बढ़ेगा, ईरान में पुनर्निर्माण शुरू हो सकता है, अमेरिका क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने में सहयोग करेगा।

