वाराणसी फायरिंग केस में सभी आरोपी बरी, 23 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा के पास वर्ष 2002 में हुए चर्चित फायरिंग मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। विशेष न्यायालय एमपी/एमएलए के न्यायाधीश यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने साक्ष्यों के अभाव में यह निर्णय दिया। फैसले को देखते हुए कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
अभियोजन के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2002 को तत्कालीन विधायक व पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने सहयोगियों के साथ वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान नदेसर इलाके में बोलेरो सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें धनंजय सिंह समेत कई लोग घायल हुए थे।
इस मामले में धनंजय सिंह की ओर से विधायक अभय सिंह को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान अन्य आरोपियों के रूप में विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेंद्र सिंह के नाम भी सामने आए थे। सभी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
लंबे समय तक चली सुनवाई और दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।
फैसले के बाद आरोपियों की ओर से संतोष जताया गया। बचाव पक्ष का कहना है कि उनके मुवक्किलों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं था। वहीं, अभय सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया था।
करीब दो दशक पुराने इस हाई-प्रोफाइल मामले के फैसले के साथ ही लंबी न्यायिक प्रक्रिया का अंत हो गया है।

इसे भी पढ़े-
आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

डीजल रिफलिंग के दौरान लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

वाराणसी, जनमुख डेस्क। के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव में शुक्रवार की रात एक रिंग रोड फेज दो के Read more

वीडीए की बड़ी कार्रवाई, १२ बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

वाराणसी, जनमुख डेस्क। वाराणसी विकास प्राधिकरण लगातार अवैध प्लाटिंग को लेकर कार्रवाई कर रह है। इसी क्रम में वीडी के Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *