साधु संतों ने हिंदु धार्मिक उत्सवों में उर्दू शब्दों को हटाने की मांग की

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज।साधु संतों ने यहां बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदु धार्मिक उत्सवों में उपयोग होने वाले शाही शब्द को हटाकर उसकी जगह राजसी अथवा अन्य सनातनी शब्दों का प्रयोग किया जाए।साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कहा कि जल्द ही सभी अखाड़ों की एक बैठक बुलाकर उसमें शाही और पेशवाई सहित उर्दू के अन्य शब्दों को हटाकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप शब्दों का प्रयोग करने का प्रस्ताव पारित किया जायेगा।अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी (निरंजनी) ने कहा शाही जैसा शब्द हमारी भारतीय संस्कृति की परंपरा में नहीं है। शाही और पेशवाई जैसे शब्द गुलामी के प्रतीक हैं और इन्हे मुगल शासकों द्वारा अपनी शान में उपयोग किया जाता था।उन्होंने कहा कि ये शब्द उर्दू के हैं जबकि प्राचीन भारतीय सनातन संस्कृति की हिंदी, देवनागरी व संस्कृत है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में राजसी जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता था। महंत पुरी ने कहा कि कुंभ में निकलने वाली संतो की शाही सवारी और पेशवाई जैसे शब्दों को बदला जाएगा।उन्होंने कहा कि शाही की जगह राजसी शब्द का उपयोग सही होगा जबकि पेशवाई शब्द का हिंदी अथवा संस्कृत का विकल्प तलाशा जाएगा। उज्जैन में महाकाल की शाही यात्रा के दौरान यादव ने शाही को उर्दू का शब्द बताते हुए उसे गुलामी का प्रतीक बताया था।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *