प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को खुले आसमान के नीचे सरेआम किया प्यार

मनोरंजन,जनमुख न्यूज। कौन यकीन करेगा की प्रियंका चोपड़ा ४२ साल की है। जैस जैसे पीसी की उम्र बढ़ रही है उनकी खूबसूरती और बढ़ती जा रही है। उन्होंने अपना काफी अच्छे से ख्याल रखा और आज वह किसी भी हॉलीवुड ‘न्यू स्टार’ को कांटे की टक्कर दे सकती हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा खुद में एक बहुत बड़ा नाम है उन्हें किसी को टक्कर देने की जरूरत नहीं हैं। यह तो हमने उनकी खूबसूरती को बयां करते हुए थोड़ी अतिशयोक्ति कर दी।वैसे इस न्यूज में हम आपको बता रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है जो काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। तस्वीरें कोई ऑफिशियल टाइप फोटोशूट नहीं है मोबाइल से खींची गयी कुछ नॉर्मल तस्वीरें हैं जो फैंस को प्रियंका चोपड़ा की लाइफ से कनेक्ट कर रही हैं। तस्वीरों से प्रियंका चोपड़ा की निजी जिंदगी की झलक मिलती हैं।रामलीला एक्ट्रेस को तस्वीरों में अपने पति और बच्चों के साथ वेकेशन का आनंद उठाते हुए देखा जा सकता है। चोपड़ा एक स्किमी बिकनी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसमें उनके परफेक्ट कव्र्स दिख रहे हैं। इसी कैरोसेल पोस्ट में, अभिनेत्री ने बेटी मालती की तस्वीरें और वीडियो भी शामिल किए, जो अपनी छुट्टियों के हर पल का आनंद लेती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर, बाजीराव मस्तानी स्टार ने तस्वीरों को कैप्शन दिया एक किताब के लिए निश्चित रूप से मेरे जीवन के प्यार के साथ एकदम सही विराम। अब… तैयार हो जाओ प्रियंका के पति निक जोनास ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल वाली इमोजी बनाई।इस बीच, प्रियंका चोपड़ा अगली बार फिल्म द ब्लफ़ में दिखाई देंगी। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में ‘द ब्लफ़’ की शूटिंग पूरी की है। अभिनेत्री को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी, लव अगेन में देखा गया था। वह हेड्स ऑफ़ स्टेट में भी नज़र आएंगी, जिसमें इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं।

इसे भी पढ़े-
गदर ३ का करना होगा लंबा इंतजार

मुम्बई जनमुख न्यूज। 'गदर २' की भारी सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा सिर्फ एक नहीं बल्कि दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों Read more

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री २' की सफलता का जश्न मना रही Read more

राजस्थान में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। साउथ अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों Read more

अरशद वारसी के बयान पर भड़के बोनी कपूर

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज।हाल ही में अरशद वारसी का एक बयान सुर्खियों में है।जिसमें उन्होंने प्रभास को जोकर कहा था। Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *