भागते हुए सरेंडर करने वाले सपा विधायक की जेल बदली: जाहिद बेग

वाराणसी,जनमुख न्यूज। भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग (६०) को शासन ने नैनी सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया। शुक्रवार सुबह अचानक भारी सुरक्षा के बीच उनको भदोही ज्ञानपुर से प्रयागराज लाया गया। गुरुवार को विधायक ने भदोही कोर्ट में पुलिस से बचते हुए सरेंडर किया था।विधायक के बेटे जईम बेग को भी शुक्रवार को वाराणसी जेल शिफ्ट किया। जेलर सूबेदार यादव ने बताया- डीएम के आदेश के बाद जाहिद बेग को नैनी जेल और उनके बेटे जईम की जेल बदली गई है।विधायक को गुरुवार शाम को जेल में दाल-चावल खाने के लिए दिया गया था। शुक्रवार सुबह नाश्ते में दलिया, गुड़ और चाय दी गई। नाश्ते के बाद इनको यहां से रवाना किया गया।नाबालिग नौकरानी के सुसाइड मामले में केस दर्ज होने के बाद जाहिद बेग परिवार के साथ फरार थे। बुधवार को जाहिद बेग के बेटे जईम बेग को पुलिस ने जेल भेजा था। इसके बाद शुक्रवार को विधायक ने सरेंडर कर दिया। अभी उनकी पत्नी सीमा बेग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।सपा विधायक जाहिद बेग ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। विधायक चुपके से कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे। लेकिन वहां पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें कोर्ट के गेट पर पकड़ लिया। खींचतान हुई। विधायक दो बार गिर भी पड़े। उनकी चप्पल टूट गई। किसी तरह से विधायक ने खुद को छुड़ाया और नंगे पैर भागते हुए ण्व्श् कोर्ट रूम पहुंचे। वहां जज के सामने सरेंडर किया। जाहिद बेग के साथ सपा जिलाध्यक्ष भी थे।जेल जाते वक्त जाहिद बेग ने कहा था। मुझे खींचा गया, मेरे साथ बदसलूकी की गई। मैं न गुंडा हूं। न बदमाश। मेरे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। मुझे पता नहीं है।

