ऑस्कर के लिए चुनी गई किरण राव की लापता लेडीज

मनोरंजन,जनमुख न्यूज। किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर २०२५ के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि घोषित किया गया है। यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्मों की नामांकन सूची में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी। इसे २९ फिल्मों में से भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि के रूप में चुना गया था। इस सूची में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म आट्टम भी शामिल है। ऑस्कर २०२५ के लिए भारतीय फिल्म महासंघ के सदस्यों को सौंपी गई सूची से पता चला है कि कुल २९ फिल्में दौड़ में थीं। सूची में १३ दक्षिण भारतीय फिल्में शामिल थीं, जिन पर विचार किया जा रहा था। इनमें हनुमान, कल्कि २८९८ ई., राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म अट्टम, कोट्टुक्काली महाराजा, उल्लोझुक्कु, आदुजीविथम, जिगरथंडा डबल एक्स, थंगालान, जामा, वाजहाई, मंगलावरम और ऑल वी इमेजिन एज लाइट शामिल हैं, जिसने कान फिल्म फेस्टिवल २०२४ में ग्रैंड प्रिक्स जीता था।निर्देशक किरण राव ने इस घोषणा के बाद अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है कि उनकी फिल्म लापता लेडीज़ को अकादमी पुरस्कार २०२५ के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। राव ने एक बयान में अपनी खुशी साझा करते हुए कहा मैं बेहद सम्मानित और प्रसन्न हूं कि हमारी फिल्म लापता लेडीज़ को अकादमी पुरस्कार में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। यह मान्यता मेरी पूरी टीम के अथक परिश्रम का प्रमाण है, जिनके समर्पण और जुनून ने इस कहानी को जीवंत कर दिया।

इसे भी पढ़े-
गदर ३ का करना होगा लंबा इंतजार

मुम्बई जनमुख न्यूज। 'गदर २' की भारी सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा सिर्फ एक नहीं बल्कि दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों Read more

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री २' की सफलता का जश्न मना रही Read more

राजस्थान में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। साउथ अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों Read more

अरशद वारसी के बयान पर भड़के बोनी कपूर

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज।हाल ही में अरशद वारसी का एक बयान सुर्खियों में है।जिसमें उन्होंने प्रभास को जोकर कहा था। Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *