असम में घुसपैठ की कोशिश नाकाम पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को जानकारी दी कि करीमगंज जिले में एक अवैध घुसपैठिए, एक बांग्लादेशी नागरिक, मोहम्मद आरिफ को एक सफल पुशबैक में असम पुलिस ने पकड़ लिया और सीमा पार भेज दिया। सितंबर में असम पुलिस ने आठ बच्चों समेत १७ बांग्लादेशियों को सीमा पार भेज दिया था। असम पुलिस की सराहना करते हुए, सीएम ने कथित घुसपैठियों के नाम भी बताए थे। इसमें हारुल लामिन, उमाई खुनसुम, मोहम्मद इस्माइल, संसिदा बेगम, रूफिया बेगम, फातिमा खातून, मोजुर रहमान, हबी उल्लाह, सोबिका बेगम शामिल थे।इससे पहले सरमा ने कहा था मैंने असम, झारखंड और पश्चिम बंगाल में जनसांख्यिकीय आक्रमण देखा है। जब जनगणना होगी तो पूर्वी भारत के राज्यों की जनसांख्यिकी पर चौंकाने वाली खबरें आएंगी। उन्होंने कहा, असम में स्थिति अलग है क्योंकि लोग जनसांख्यिकीय आक्रमण के बारे में बहुत जागरूक हैं। सरमा ने कहा अवैध विदेशियों के खिलाफ असम आंदोलन के दौरान, लोगों ने चेतावनी दी थी कि राज्य के सामने आने वाली समस्याएं अंततः पूरे देश को प्रभावित करेंगी, और हम देख रहे हैं कि अब ऐसा हो रहा है।उन्होंने कहा कि यदि २०२४ और २०१९ की मतदाता सूची की तुलना की जाए तो जनसांख्यिकीय परिवर्तन स्पष्ट होगा।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *