नेत्र परीक्षण शिविर में 162 लोगों की गयी निःशुल्क जांच

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट एवं वाराणसी के प्रतिष्ठित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को आशा ट्रस्ट के भन्दहां कला, कैथी केंद्र पर किया गया। शिविर में कुल 162 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमे से चिन्हित 78 मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन, लेंस और चश्मा की सुविधा दी जायेगी। अस्पताल में आवश्यक जांच के उपरान्त बृहस्पतिवार को ऑपरेशन किया जाएगा । सभी मरीजों को वापस शुक्रवार को अस्पताल की बस द्वारा वापस आशा केंद्र पर पहुंचा दिया जाएगा ।
नेत्र परीक्षण शिविर में आर. जे. अस्पताल की टीम में सामुदायिक आउटरीच टीम के राजा सिंह, चन्दन, अंशिका श्रीवास्तव, मनीषा भारती और संजू यादव ने नेत्र परीक्षण किया।
आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति, आर. जे. शंकरा आई अस्पताल और आशा ट्रस्ट के सौजन्य से ऐसे शिविर प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को आशा ट्रस्ट केंद्र पर आयोजित किये जाते रहेंगे जिससे क्षेत्र के सभी जरूरतमंद और गरीब लोगों को मोतियाबिंद से निजात मिल सके । इस केंद्र पर अगला शिविर 25 फरवरी को लगेगा ।
शिविर के आयोजन में प्रदीप सिंह, दीन दयाल, सनी, ब्रिजेश कुमार, सौरभ चन्द्र, राजकुमार पटेल, रमेश प्रसाद, अमित कुमार, सारिका, निकिता, अन्नू आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई ।

