19 लोगों को 27 साल बाद मिली उम्र कैद की सजा

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में रोहतास जिले की एक अदालत ने हत्या के 27 साल पुराने एक मामले में बुधवार को 19 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी तथा उनपर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ अनिल कुमार ने हत्या के २७ साल पुराने एक मामले में बुधवार को 19 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी तथा उनपर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अदालत ने शिवसागर थानाक्षेत्र के आलमपुर गांव में २७ साल पहले विनोद माली की कर दी गयी हत्या मामले में उक्त सजा सुनाई। अदालत ने जुर्माना राशि पीड़ित परिवार को देने का आदेश दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार जिन अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है, उनमें उमाशंकर महतो, बलि महतो, संतन महतो, रमेंद्र महतो, अर्जुन महतो, हीरा राम महतो, दशरथ महतो, रामचंद्र महतो, अशोक महतो, गुपूत महतो, रामनाथ महतो, अरुण महतो ,रामाशीष महतो, उमेश महतो, सुनील महतो, राजेश्वर महतो, प्रेमचंद महतो, परमानन्द महतो और विश्वनाथ महतो शामिल हैं।
बताया जाता है कि पुरानी दुश्मनी के कारण अभियुक्तों ने 22 अक्टूबर 1997 को माली की गोली मार हत्या कर दी तथा उसका सिर, पैर और हाथ काट एक नहर में फेंक दिया था।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *