13 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी को 20 साल की कारावास

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। गुरुग्राम की एक अदालत ने चार साल पहले १३ वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के दोषी एक व्यक्ति को २० साल कैद की सजा सुनाई है और ४०,००० रुपये का जुर्माना भी लगाया है। गुरुग्राम पुलिस ने २०२० में पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के मूल निवासी ममनू मियां को लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार की अदालत ने मंगलवार को आरोपी को २० साल कैद की सजा सुनाई और उस पर जुर्माना भी लगाया।

