ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 203 मौतें, इंटरनेट बंद; संसद की अमेरिका को खुली चेतावनी

नई दिल्ली। ईरान में सत्ता के खिलाफ चल रहे देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। बीते करीब दो सप्ताह से जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और दमनात्मक कार्रवाइयों में अब तक 203 लोगों की मौत की खबर है, जबकि लगभग 2,600 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सरकार की ओर से इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद किए जाने के कारण जमीनी हालात की स्वतंत्र पुष्टि करना मुश्किल हो गया है।
मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव में मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी का दावा है कि अब तक मारे गए लोगों में 162 प्रदर्शनकारी और 41 सुरक्षा बलों के सदस्य शामिल हैं। हालांकि, ईरानी सरकार ने अब तक आधिकारिक तौर पर हताहतों का कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है।
इस बीच ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कालिबाफ ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो जवाब में अमेरिकी और इस्राइली सैनिकों को भी निशाना बनाया जाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राजधानी तेहरान समेत देश के कई बड़े शहरों में दो हफ्ते से अधिक समय से प्रदर्शन जारी हैं।
संसद सत्र के दौरान यह चेतावनी उस वक्त दी गई, जब कई सांसद नारेबाजी करते हुए आसन के पास पहुंच गए और अमेरिका विरोधी नारे लगाए। विदेश में मौजूद विश्लेषकों का कहना है कि सूचना पर लगी पाबंदियों के चलते सुरक्षा बलों के सख्त रवैये को और बढ़ावा मिल सकता है।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए ईरान के प्रदर्शनकारियों के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर मदद के लिए तैयार है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप को ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के विकल्पों से अवगत कराया गया है, हालांकि इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उधर, अमेरिकी विदेश विभाग ने भी संकेत दिए हैं कि ट्रंप जो कहते हैं, उसे अमल में लाने से पीछे नहीं हटते।

इसे भी पढ़े-
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने छात्रों का अपहरण

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर Read more

पाकिस्तान में ईशनिंदा से जुड़े फैसले का विरोध

इस्लामाबाद , जनमुख न्यूज। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सैकड़ों कट्टरपंथियों की भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट पर धावा बोल दिया। Read more

वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के इन दावों का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा Read more

ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव जहाज के मलबे में मिला

अंतरराष्ट्रीय, जनमुख न्यूज। ब्रिटेन के प्रौद्योगिकी कारोबारी माइक लिंच का शव सिसिली अपतटीय क्षेत्र में जहाज के मलबे से बरामद Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *