घने कोहरे के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर 24 उड़ानें प्रभावित

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने के कारण उड़ानों का परिचालन कुछ समय के लिए बाधित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके कारण कम से कम २४ उड़ानें प्रभावित हुई।कोलकाता हवाई अड्डे पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों के अनुसार, इस सर्दी के मौसम में पहली बार हवाई अड्डे पर इतना घना कोहरा देखा गया एनएससीबीआई हवाई अड्डे के निदेशक प्रवत रंजन बेउरिया ने बताया कि खराब दृश्यता के कारण बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के एक हेलीकॉप्टर से मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी आनंद बोस का दौरा भी रद्द कर दिया गया।उन्होंने बताया कि कोलकाता से विभिन्न गंतव्यों के लिए १८ घरेलू और दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रस्थान में भी देरी हुई और कोलकाता पहुंचने वाली चार उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों की तरफ मोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *