दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित, संदिग्ध बाइक पकड़ने के बाद छोड़ दी थी, जांच के बाद हुई कार्रवाई

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को छोड़ने एवं आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करने के मामले में अवर निरीक्षक (दारोगा) रामपति प्रसाद समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने सोमवार को बताया कि कुछ दिनों पूर्व रोसड़ा पुलिस द्वारा एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पकड़ा गया था जिसे कार्रवाई के बदले छोड़ दिया गया। इस मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से कराई गई। उन्होंने बताया कि जांच के बाद रोसड़ा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रामपति प्रसाद, सहायक पुलिस निरीक्षक जयनेन्द्र कुमार एवं चौकीदार कमलेश पासवान की भूमिका संदिग्ध पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंस्पेक्टर सह रोसड़ा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिनके विरुद्ध भी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *