1बजे तक महाराष्ट्र में 32.18 प्रतिशत वोटिंग

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इन चुनाव में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है तो विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। सभी २८८ विधानसभा सीट पर मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतों की गिनती २३ नवंबर को होगी।केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, ‘जितना मतदान होना चाहिए उस तरह से मतदान नहीं हो पा रहा है। राज्यों में मतदान कम हो रहा है जो अच्छी बात नहीं है। कम से कम ८० से ९० प्रतिशत तक मतदान होना चाहिए। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि ५ साल में एक बार चुनाव आता है आपको पूरे परिवार के साथ मतदान करना चाहिए। मैं चुनाव आयोग से आग्रह करना चाहता हूं कि १००० लोगों के बूथ में काफी लंबी कतारें लगती हैं, उसे ५०० मतदाताओं का बूथ बनाया जाए।’ महाराष्ट्र में मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। दोपहर १ बजे तक यहां सिर्फ ३२.१८ फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा गढ़चिरौली में ५०.८९ फीसदी मतदान हुआ। दूसरी तरफ वोटिंग में मुंबई सिटी काफी पीछे रहा। यहां अब तक २७.७३ फीसदी वोटिंग हुई।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *