बदायूं में परिवार के 6 लोगों की मौत

उत्त्तर प्रदेश,जनमुख न्यूज। बदायूं में तेज रफ्तार मैक्स (पिकअप) ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार ६ लोगों की मौत हो गई। इसमें पति-पत्नी और बेटा-बेटी यानी एक परिवार के ४ लोग शामिल हैं। सभी दिवाली मनाने नोएडा से बरेली अपने घर जा रहे थे।टक्कर इतनी भीषण थी कि शव सड़क पर कई फीट दूर तक बिखर गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसा दिल्ली हाईवे पर मुजरिया गांव के पास गुरुवार सुबह करीब ७ बजे हुआ। निधि श्रीवास्तव ने बताया- हादसे में ६ लोगों की मौत हुई है। जबकि ५ घायल हैं।हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ऑटो में सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। किसी का सिर फूटा तो किसी का हाथ कट गया। थोड़ी देर में पुलिस एम्बुलेंस लेकर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।६ लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। मरने वालों में ४ लोग बरेली के एक ही परिवार के हैं। इनकी पहचान कन्हाई, पत्नी कुसुम, बेटा कार्तिक और बेटी शीनू के रूप में हुई है। जबकि एक मृतक मिर्जापुर का रहने वाला था। पहचान अतुल के तौर पर हुई है। एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

