दक्षिण अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित की टीम

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। दक्षिण अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी २०२५ के लिए टीम का ऐलान हो चुका है। टेम्बा बावुमा को कप्तानी सौंपी गई है। बावुमा का अब तक का रिकॉर्ड रहा है, दक्षिण अफ्रीका ने पिछले टी२० वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। अब वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार है। दक्षिण अफ्रीका ने दो घातक गेंदबाजों को टीम में जगह दी है। लुंगी एंगिडी और एनरिक नॉर्खिया की वापसी हुई है।
दक्षिण अफ्रीका ने लुंगी एंगिडी को टीम में शामिल किया है। उन्होंने टीम के लिए आखिरी वनडे अक्टूबर २०२४ में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। एंगिडी का अब तक रिकॉर्ड बेहद अच्छा रहा है, वे ६२ वनड मैच खेल चुके हैं। इस दौरान ९६ विकेट अपने नाम किए हैं उनका एक मैच में ५८ रन देकर ६ विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। नॉर्खिया की वनडे टीम में लंबे वक्त के बाद वापसी हुई है। वे चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। नॉर्खिया ने दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी वनडे सितंबर २०२३ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, वे दक्षिण अफ्रीका के लिए अभी तक २२ वनडे मैच खेल चुके हैं। इस दौरान ३६ विकेट झटके हैं।
चैंपियंस ट्रॉपी के लिए साउथ अफ्रीका टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरज़ी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कगीसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन।

