तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार का डेब्यू, फिल्म कन्नप्पा का लुक आया सामने

तीन दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अब साउथ सिनेमा की ओर रुख कर रहे हैं। वह आगामी फिल्म कन्नप्पा से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। सोमवार को फिल्म से अभिनेता का पूरा लुक सामने आया है। गौरतलब है कि कन्नप्पा की घोषणा पिछले साल की गई थी। फिल्म में अभिनेता की एंट्री ने लोगों में काफी उत्साह पैदा कर दिया था। पिछले कुछ समय से उनके इस फिल्म का हिस्सा होने की अफवाहें चल रही थीं, लेकिन आखिरकार अक्षय के फर्स्ट लुक के साथ ही इस खबर की पुष्टि हो गई है।
कन्नप्पा फिल्म से अक्षय कुमार का पूरा लुक सामने आ गया है। वह फिल्म में महादेव की भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में खिलाड़ी कुमार एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में डमरू लिए नजर आ रहे हैं। भगवान शिव का यह लुक उन पर काफी सूट कर रहा है। अक्षय कुमार ने शानदार पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कन्नप्पा के लिए महादेव की पवित्र आभा में कदम रखना। इस महाकाव्य कथा को जीवंत करना सम्मान की बात है। भगवान शिव हमें इस दिव्य यात्रा पर मार्गदर्शन करें। ओम नमः शिवाय।’
अक्षय कुमार को भगवान शिव की भूमिका में देखने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित दिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ‘मैं इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता।’ एक ने अभिनेता को बॉलीवुड का बादशाह बताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘महादेव की भूमिका में अक्षय सर जितना परफेक्ट कोई और नहीं लग सकता।’ लोग फायर इमोजी के साथ भी अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।
मोहन बाबू द्वारा निर्मित कन्नप्पा में विष्णु मांचू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। भगवान शिव पर आधारित पौराणिक फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार, मोहनलाल, सरथकुमार, मधु, मोहन बाबू, काजल अग्रवाल और ब्रह्मनंदन जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म २५ अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कन्नप्पा से पहले अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म स्काई फोर्स २४ जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इसे भी पढ़े-
गदर ३ का करना होगा लंबा इंतजार

मुम्बई जनमुख न्यूज। 'गदर २' की भारी सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा सिर्फ एक नहीं बल्कि दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों Read more

छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान हुआ मुश्किल

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान Read more

‘एंग्री यंग मैन’ की स्क्रीनिंग में नजर आई कई बड़ी हस्तियां

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। सलमान खान और निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने के लिए हाथ मिलाया Read more

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री २' की सफलता का जश्न मना रही Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *