16 महीने बाद रोहित शर्मा ने लगाया शतक, पुराने फार्म में लौटे

कटक, स्पोर्ट्स न्यूज़। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में अपने पुराने फार्म में दिखे। रोहित ने आज 16 महीने शतक बनाया। इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अक्टूबर 2023 में शतक लगाया था। आज रोहित शुरुआत से लय में दिखे। उन्होंने इंग्लैंड के किसी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। यहाँ तक उन्होंने अपना शतक छक्के से पूरा किया।
रोहित के शतक ने इस शतक में 12 चौके और 7 छक्के लगाए। 119 रन बनाकर रोहित आउट हो गए। लेकिन लगातार हो रही आलोचनाओं का रोहित ने आज करारा जवाब दिया है। रोहित का यह 32 वां शतक है। जो 13 पारियों के बाद आया है। उन्हें लियाम लिविंगस्टोन ने पारी के 30वें ओवर में आदिल रशीद के हाथों कैच कराया।

