IPL 2026: आरसीबी ने रचा इतिहास, गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

अहमदाबाद, जनमुख स्पोर्ट्स न्यूज़। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। पिछले सीजन पहली बार चैंपियन बनने वाली आरसीबी ने इस बार खिताब का सफल बचाव करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। गुजरात की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। हालांकि टीम के अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें रसिख सलाम डार ने तीन विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट हासिल किए। एक सफलता क्रुणाल पांड्या के खाते में गई।156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने संयमित शुरुआत की। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर बड़े मैच में जिम्मेदारी निभाते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 25 गेंदों में अपना आईपीएल करियर का 68वां और इस सीजन का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। कोहली की पारी ने टीम को मजबूत आधार दिया, जिसके दम पर आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया।इस जीत के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम इससे पहले 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल में पहुंची थी। हालांकि 2009, 2011 और 2016 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2025 में पहली बार खिताब जीतने के बाद अब 2026 में भी चैंपियन बनकर आरसीबी ने अपनी बादशाहत कायम रखी है।फाइनल में गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली और रसिख सलाम टीम की जीत के सबसे बड़े नायक बनकर उभरे। आरसीबी के खेमे में जीत के बाद जश्न का माहौल रहा, जबकि गुजरात टाइटंस को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *