विवादित बयान देकर फंसे अभिनेता चिरंचीवी, सोशल मीडिया पर हो रही है आलोचना

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी इस समय विवादों में फंस गए हैं। चिरंजीवी ने ‘ब्रह्म आनंदम’ फिल्म की प्री-रिलीज इवेंट में एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा है कि वह चाहते हैं कि उनके बेटे राम चरण का बेटा ही पैदा हो, ताकि वह उनकी विरासत को आगे बढ़ा सके। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे रामचरण को बेटी होगी पर मैं चाहता हूं कि बेटा हो। अब इस मामले पर विवाद बढ़ गया है।
चिरंजीवी ने फिल्म ‘ब्रम्हा आनंदम’ की रिलीज से पहले एक कार्यक्रम में कहा कि ‘जब मैं घर पर होता हूं, तो मुझे नहीं लगता है कि मैं पोतियों से घिरा हुआ हूं। मुझे लगात है कि मैं तो हॉस्टल वार्डन हूं, जो कई सारी औरतों से घिरा हुआ हूं। मैं रामचरण से कहता हूं कि कुछ नहीं कम से कम एक बेटा हो जो हमारी विरासत को आगे बढ़ाए।’
चिरंजीवी अपने बयान के बाद विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। चिरंजीवी के बयान से उनके फैंस काफी निराश हैं। सोशल मीडिया पर चिरंजीवी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग कह रहे हैं कि उन जैसे मेगास्टार का कद जहां सिनेमा के पर्दे पर इतना बड़ा है, वहीं उनकी सोच बहुत ही छोटी है। उन पर लैंगिक भेदभाव यानी लड़का-लड़की में फर्क करने के गंभीर आरोप लग रहे है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि ‘इतने बड़े स्टार होकर बेटा-बेटी में फर्क करते हैं। बहुत ही दुखद बात है चिरंजीवी गारु ने ये कहा। अरे लड़की है तो काहे का डर। बेटियां भी विरासत को आगे बढ़ाती हैं, वो भी अच्छे से।’

इसे भी पढ़े-
छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान हुआ मुश्किल

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान Read more

‘एंग्री यंग मैन’ की स्क्रीनिंग में नजर आई कई बड़ी हस्तियां

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। सलमान खान और निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने के लिए हाथ मिलाया Read more

हिमेश रेशमिया के पिता और संगीतकार विपिन रेशमिया का निधन

मनोरंजन,जनमुख न्यूज। मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता और संगीतकार निर्देशक विपिन रेशमिया का निधन हो गया। वह ८८ वर्ष Read more

नहीं रहे दिग्गज फिल्म निर्देश श्याम बेनेगल

मुंबई, जनमुख न्यूज़। असीम रचनात्मक ऊर्जा से संपन्न जाने- माने निर्देशक श्याम बेनेगल का आज 90 वर्ष की अवस्था में निधन Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *