घर पर बनी क्रीम से हटाएं आंखों की डार्क सर्कल्स

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती को छीन लेते हैं। हालांकि, आजकल देर रात तक जागना, तनाव और स्क्रीन पर बहुत ज्यादा समय बिताने की वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना बेहद आम बात हो गई है। अमूमन हम सभी इन डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए महंगी-महंगी अंडर आई क्रीम में इनवेस्ट करना पसंद करते हैं। जबकि आप खुद घर पर ही इन काले घेरों से छुटकारा पा सकते हैं और इसमें विटामिन ई आपकी मदद कर सकता है। अगर आप चाहें तो खुद घर पर ही विटामिन ई की मदद से अलग-अलग अंडर-आई क्रीम बना सकते हैं और डार्क सर्कल्स को अलविदा कह सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको विटामिन ई की मदद से अंडर आई क्रीम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-
खीरा और विटामिन ई अंडर-आई क्रीम
यह एक रिप्रâेशिंग अंडर आई क्रीम है, जो डार्क सर्कल्स और पफीनेस को कम करती है। साथ ही साथ, इससे आपकी स्किन अधिक ब्राइटन नजर आती है।
आवश्यक सामग्री-
१ बड़ा चम्मच खीरे का रस
१ छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
२ विटामिन ई कैप्सूल
अंडर आई क्रीम बनाने का तरीका-
सबसे पहले एक बाउल में खीरे का रस, एलोवेरा जेल और विटामिन ई तेल मिलाएं।
इससे तब तक मिक्स करें, जब तक कि स्मूथ ब्लेंड ना हो जाएं।
इसे प्रिâज में स्टोर करें और एक ह़फ्ते के भीतर इस्तेमाल करें।
आप हर दिन सुबह या सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे एक पतली परत लगाएं। इसे १०-१५ मिनट तक लगा रहने दें, फिर धीरे से पोंछ लें या रात भर के लिए छोड़ दें।
एलोवेरा और विटामिन ई अंडर-आई जेल
यह ना केवल आपकी अंडर आई स्किन को हाइड्रेट करता है, बल्कि सूजन को भी कम करता है। जिसकी वजह से डार्क सर्कल्स को दूर करने में मदद मिलती है।
आवश्यक सामग्री-
१ बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
२ विटामिन ई कैप्सूल
आधा चम्मच बादाम तेल
इस्तेमाल करने का तरीका-
सबसे पहले विटामिन ई कैप्सूल को काटें और तेल को एक छोटे कटोरे में निचोड़ें।
अब इसमें एलोवेरा जेल और बादाम तेल डालें।
इससे अच्छी तरह मिक्स करें।
इसे एक छोटे जार में स्टोर करें और ठंडक के लिए प्रिâज में रखें।
हर रात सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे थोड़ी मात्रा में लगाएं और मसाज करें।
इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें।

इसे भी पढ़े-
सर्दियों में स्किन ड्राई होने से बचने के लिए जानिये टिप्स

जनमुख, फीचर सदी के मौसम में त्वचा का देखभाल करना बेहद जरुरी है। इस मौसम स्किन ड्राई और डल हो Read more

अमृत फल : सर्दियों में जरुर करें आंवले का सेवन

जनमुख ,न्यूज। आयुर्वेद में आंवला को अमृत बताया गया है। सर्दियों में आंवला खाने से कई फायदे मिलते हैं। सुपरफूड Read more

सर्दियों में एक्ने पिंपल से कैसे मिले छुटकारा

जनमुख,फैशन /ब्यूटी न्यूज । सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा पिंपल्स की समस्या बढ़ने लगती है। ऑयली स्किन और ड्राई Read more

जब साड़ी में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का, तब शादियों में अलग नजर आएगी

जनमुख, ब्यूटी / फैशन न्यूज। शादी जैसे किसी भी खास मौके के लिए महिलाएं अपने लुक से लेकर आउटफिट तक Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *