राशियों के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर करें खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत

पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं के साथ आसमान में चमकता है और इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग पड़ता है। यदि आप अपनी राशि अनुसार कुछ खास उपाय करते हैं, तो यह आपकी किस्मत बदलने में सहायक हो सकता है। आइए जानते हैं, पूर्णिमा के दिन किस राशि के जातकों को कौन से उपाय करने चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए पूर्णिमा के दिन हनुमान जी की पूजा अत्यंत लाभकारी मानी जाती है। इस दिन लाल वस्त्र पहनें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। संभव हो तो किसी मंदिर में नारियल चढ़ाएं। इससे जीवन में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी और ऊर्जा का संचार होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा और सफेद फूलों का अर्पण शुभ माना जाता है। घर में शंख बजाएं और ऊं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और घर में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए चंद्रमा का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन चंद्र देव को जल अर्पित करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों बुद्ध पूर्णिमा के दिन महादेव की पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं, ऐसा करने से आपके जीवन की रुकावटें दूर होंगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। दूर्वा घास और मोदक का भोग लगाएं। इससे बुद्धि और विवेक में वृद्धि होगी।
तुला राशि
तुला राशि के लिए माता दुर्गा की पूजा विशेष लाभकारी मानी जाती है। इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और लाल चूड़ियां अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को महाकाली की पूजा करनी चाहिए। इस दिन काले तिल और काले वस्त्र का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि के लिए बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन पीले वस्त्र पहनें और गुरु मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनिदेव की पूजा लाभकारी होती है। काले तिल और लोहे के बर्तन का दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शिवजी की पूजा और रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। इस दिन काले तिल और जल से अभिषेक करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों को भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। इस दिन पीले फूल और हल्दी चढ़ाएं।

इसे भी पढ़े-
गणेश चतुर्थी 2024: विशेषता और महत्व
Ganesh Chaturthi 2024

गणेश चतुर्थी का पर्व हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और लोकप्रिय स्थान रखता है। यह पर्व भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता Read more

पर्यावरण के महान संरक्षक और सम्मानक थे ‘बाबा नानक’

जनमुख : धर्म-कर्म।  गुरूनानक देव जी ने केवल भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपने ज्ञान प्रकाश द्वारा Read more

जब लालची आदमी ने नहीं पिलाया गुरु नानक देव जी को पानी

जनमुख न्यूज। गुरु नानक देव जी अपने शिष्यों के साथ यात्रा किया करते थे एक बार गांव के तरफ से Read more

मान्यताएं व परम्परा का वैशिष्टय स्वरूप है ‘देव दीपावली उत्सव’

जनमुख,न्यूज। निर्णय सिधु एवं स्मृति कौस्तुभी में उल्लेखित ‘देव दीपावली पुरातन काल से पौराणिक मान्यताएं एवं कथाओं पर प्रचलित है। Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *