नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषियों की सजा पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कहा- कोई रियायत नहीं

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज़। सुप्रीम कोर्ट ने एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए दोषियों की अपील को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने इसे बेहद गंभीर अपराध मानते हुए दोषियों को कोई रियायत देने से इनकार कर दिया।

यह मामला छत्तीसगढ़ का है, जहां संजय पैकरा और पुष्पम यादव ने एक स्कूल वैन चालक संतोष कुमार गुप्ता के साथ मिलकर सातवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पीड़िता नाबालिग है, यह तथ्य स्पष्ट है और ऐसे अपराध में सहमति की दलील का कोई महत्व नहीं है। अदालत ने यह भी कहा कि पीड़िता द्वारा शोर न मचाने को उसकी सहमति नहीं माना जा सकता।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 5 अगस्त 2024 को ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया था। इससे पहले 5 अक्टूबर 2021 को निचली अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा और एक-एक हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया था। सुप्रीम कोर्ट ने अब इस सजा को सही ठहराते हुए दोषियों की अपील को खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *