रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ का दमदार फर्स्ट लुक जारी, एक्शन और इमोशंस से भरपूर होगी कहानी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने 40वें जन्मदिन पर अपनी अगली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ की घोषणा कर दी है। इस मौके पर फिल्म का आधिकारिक फर्स्ट लुक वीडियो भी रिलीज किया गया, जिसमें रणवीर बेहद इंटेंस और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए रणवीर अब बड़े पर्दे पर एक नई ऊर्जा के साथ वापसी करने को तैयार हैं।

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज सितारे भी नजर आएंगे।

धुरंधर का फर्स्ट लुक एक 2 मिनट 40 सेकंड लंबा वीडियो है, जो रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है। वीडियो में सस्पेंस, धांसू डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिलती है।

फिल्म का संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है, जिसमें सिंगर जैस्मिन सैंडलस की आवाज़ है। साथ ही इसमें न्यू-एज म्यूजिक आर्टिस्ट हनुमनकाइंड का भी कोलैबोरेशन है, जो गाने को एक बिल्कुल नया और हटकर फ्लेवर देता है।

‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं। फैन्स के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़े-
गदर ३ का करना होगा लंबा इंतजार

मुम्बई जनमुख न्यूज। 'गदर २' की भारी सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा सिर्फ एक नहीं बल्कि दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों Read more

छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान हुआ मुश्किल

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान Read more

‘एंग्री यंग मैन’ की स्क्रीनिंग में नजर आई कई बड़ी हस्तियां

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। सलमान खान और निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने के लिए हाथ मिलाया Read more

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री २' की सफलता का जश्न मना रही Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *