माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर रखें, समीक्षा बैठक में बोले मुख्यमंत्री

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को वाराणसी सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में गतिमान परियोजनाओं को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराए जाने पर विशेष जोर दिया।
         मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क की जद में आने वाले धर्मस्थलों को स्थानीय लोगों से वार्ता कर आसपास उपयुक्त स्थल चिह्नित कर विधि विधान के साथ स्थापित कराएं। कार्यदायी संस्थाएं समय पर कार्य कराना सुनिश्चित करें अन्यथा कारवाई सुनिश्चित की जायेगी। शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि वाराणसी स्वच्छता में कत्तई पीछे नहीं रहना चाहिए। वाराणसी स्वच्छता में टॉप फाइव सूची में अवश्य होना चाहिए। इसके लिए नगर आयुक्त को नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया। हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए नए बिल्डिंग वाइलॉज की जानकारी आम जन को हो सके, इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराए जाने का निर्देश दिया। इसके लिए सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, जनता के बीच जगह जगह पर सेमिनार आदि आयोजित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण कार्य को बरसात के तत्काल बाद शुरू कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने वाराणसी को टीबी मुक्त किए जाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। जनप्रतिनिधियों का इसमें सहयोग लेने तथा अभियान का हिस्सा बनाए जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने नवंबर, 2025 तक जिले को पूरी तरह टीबी मुक्त किए जाने पर विशेष जोर दिया। जिले में निर्वाह विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की परिषदीय विद्यालयों में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराए जाने का निर्देश दिया। कोई भी विद्यालय अध्यापक विहीन न रहे, इसके लिए सभी विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में अध्यापकों की तैनाती सुनिश्चित हो। सभी बच्चों को स्कूली बैग, जूते मोजे, ड्रेस आदि की उपलब्धता प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराए जाने का भी निर्देश दिया।
         मुख्यमंत्री ने कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर रखे और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटे। जातिय वैमनस्यता, अराजकता फ़ैलाने वाले, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्त्वों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने लोकल इंटलीजेंस, पुलिस विटो को और प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब संचरण पर रोक लगाने, नशा के अवैध कारोबार को ध्वस्त करने हेतु ठोस कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में प्रगति सुनिश्चित किए जाने के साथ ही गतिमान परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने हेतु कार्यदाई संस्थाएं अतिरिक्त मैनपावर बढ़ाकर तेजी से कार्य को पूर्ण कराए। उन्होंने जनसुनवाई, आइजीआरएस, सीएम हेल्प लाइन आदि माध्यमों से प्राप्त होने वाली जनशिकायतो का निष्पक्ष एवं समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण” महाअभियान तथा नदी पुनरोद्धार के कार्यों को बेहतर तरीके से कराए जाने पर विशेष जोर दिया।
        बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनपद में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति समेत जनपद में बाढ़ की स्थिति की पूरी जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया की वर्तमान में 64 बड़ी परियोजनाएं गतिमान हैं, जिनकी कीमत लगभग 15000 करोड़ है। कज्जाकपुरा फ्लाइओवर का कार्य सितंबर 2025 तक पूरा करा लिया जायेगा।
       पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष श्रावण मास की तैयारियों, जनपद की कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन समेत विभिन्न पुलिस अभियानों की जानकारियां दी गयीं।
       एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया द्वारा जोन के विभिन्न जनपदों में श्रावण मास के दौरान की गयी तैयारियों, सीसीटीवी से निगरानी, पेट्रोलिंग, थानों पर जनसुनवाई, गो-तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान समेत शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की पूरी जानकारी दी गयी।
         बैठक में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, विशाल सिंह ‘चंचल’,
विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, डॉ अवधेश सिंह, डॉ सुनील पटेल, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना, एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण शंभू कुमार, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, डीएफओ स्वाति श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े-
आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

डीजल रिफलिंग के दौरान लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

वाराणसी, जनमुख डेस्क। के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव में शुक्रवार की रात एक रिंग रोड फेज दो के Read more

वीडीए की बड़ी कार्रवाई, १२ बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

वाराणसी, जनमुख डेस्क। वाराणसी विकास प्राधिकरण लगातार अवैध प्लाटिंग को लेकर कार्रवाई कर रह है। इसी क्रम में वीडी के Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *