गौतम अडानी हुरुन की सूची में मुकेश अंबानी को पछाड़ने में सफल बनें

बिजनेस, जनमुख न्यूज।गौतम अडानी के लिए खुशखबरी है। हुरुन की सूची में मुकेश अंबानी को पछाड़कर गौतम अडानी सबसे अमीर भारतीय बन गए है। हाल ही में जारी हुई हुरुन इंडिया रिच लिस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अरबपति गौतम अडानी ने अपनी कुल संपत्ति में ५,६५,५०३ करोड़ जोड़े हैं। इसके लिए यह पिछले वर्ष की तुलना में ९५ बढ़कर ११.६ लाख करोड़ हो गई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आरोपों के बावजूद गौतम अडानी ने पिछले पांच वर्षों में भारत के शीर्ष १० में सबसे अधिक संपत्ति वृद्धि हासिल की है।सूची में उल्लेख किया गया है कि भारत ने पिछले साल हर ५ दिन में एक नया अरबपति बनाया जैसा कि हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा भारत एशिया के धन सृजन इंजन के रूप में उभर रहा है! जबकि चीन में अरबपतियों की संख्या में २५ज्ञ् की गिरावट देखी गई भारत ने २९ की वृद्धि का अनुभव किया जो रिकॉर्ड ३३४ अरबपतियों तक पहुँच गया।

