वाराणसी STF की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश दीपक यादव गिरफ्तार

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। जिले में यूपी एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश दीपक यादव उर्फ कन्हैया उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को चोलापुर थाना क्षेत्र के जमुनी गांव के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, दीपक यादव बड़ागांव थाने में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित था। वह 2025 में हुए फायरिंग और हत्या के मामले में फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी इनाम घोषित होने के बाद भी आसपास के इलाके में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, 25 दिसंबर 2025 को बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाइक के हैंडल टकराने को लेकर शुरू हुए विवाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर हमला किया था।
इस दौरान रामबाबू को गोली मारी गई थी, जबकि समीर सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान समीर सिंह की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, 25 दिसंबर 2025 को बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाइक के हैंडल टकराने को लेकर शुरू हुए विवाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर हमला किया था।इस दौरान रामबाबू को गोली मारी गई थी, जबकि समीर सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान समीर सिंह की मौत हो गई थी।
एसटीएफ के अनुसार, दीपक यादव एक शातिर और मनबढ़ किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

