बीयर खरीदने के बहाने पहुंचे बदमाशों ने होटल कारोबारी के बेटे को गोलियों से भूना, रंगदारी विवाद की जांच तेज

गाजीपुर, जनमुख न्यूज़। शहर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। होटल कारोबारी के पुत्र विनीत राय की होटल के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में वारदात को पूरी तरह सुनियोजित माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई टीमों को गिरफ्तारी के लिए लगाया है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल बिंदु के संचालक आलोक राय और अरविंद राय सगे भाई हैं। वर्ष 2012 में स्थापित इस होटल का संचालन आलोक राय के बड़े बेटे विनीत राय के जिम्मे था। एमएससी और डी-फार्मा की पढ़ाई पूरी करने के बाद विनीत पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ गए थे और इन दिनों होटल के नवीनीकरण कार्य की देखरेख भी कर रहे थे।
घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। विनीत राय भोजन के बाद होटल से निकलकर अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक होटल के गेट पर पहुंचे और गार्ड से बियर खरीदने की बात करने लगे। उन्होंने पहले 16 बियर की मांग की और बाद में आठ बियर लेने की बात कही। गार्ड भुगतान प्रक्रिया में उलझा रहा, तभी हमलावरों ने विनीत राय को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार विनीत राय को सीने, कंधे, पीठ और पेट में कई गोलियां लगीं। शरीर से चार गोलियां बरामद हुई हैं, जबकि एक गोली शरीर को आर-पार करते हुए निकल गई। घटनास्थल से छह से सात खोखे भी मिले हैं।
मृतक के पिता आलोक राय ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2024 में उनसे रंगदारी मांगी गई थी। रकम न देने पर होटल पर हमला कर तोड़फोड़ भी की गई थी। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में कई वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी कार्रवाई की है। सदर कोतवाल महेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि गहमर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को सदर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जांच में यदि किसी संगठित गिरोह, विशेषकर कटरा गैंग की भूमिका सामने आती है तो गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *