NEET पेपर लीक पर चर्चा के दौरान प्रयागराज सर्किट हाउस में आप सांसद संजय सिंह और अधिकारियों में तीखी नोकझोंक

प्रयागराज, जनमुख न्यूज़। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को प्रयागराज के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। प्रतियोगी छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के बीच एडीएम सिटी और डीसीपी भारी पुलिस बल के साथ सभागार में पहुंचे, जिसके बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।
जानकारी के अनुसार, सर्किट हाउस के सभाकक्ष में नीट परीक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर छात्रों के साथ चर्चा चल रही थी। इसी दौरान एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा और डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और सांसद संजय सिंह से अलग चलकर बातचीत करने का अनुरोध किया।
अधिकारियों के हस्तक्षेप पर संजय सिंह ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि बंद कमरे में आयोजित बैठक के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो रहा है तो प्रशासन बैठक में दखल क्यों दे रहा है। सांसद ने कहा कि जिस परीक्षा व्यवस्था पर चर्चा हो रही है, उसी प्रक्रिया से होकर अधिकारी स्वयं इस पद तक पहुंचे हैं।
संजय सिंह ने अधिकारियों से कहा कि सर्किट हाउस कोई निजी संपत्ति नहीं, बल्कि जनता के पैसे से निर्मित सरकारी परिसर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन लोकतांत्रिक संवाद को बाधित करने का प्रयास कर रहा है। सांसद ने यह भी कहा कि यदि उनके अधिकारों का हनन किया गया तो वह इस मामले को संसद की विशेषाधिकार समिति के समक्ष उठाएंगे।
बैठक में मौजूद छात्रों ने भी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर चिंता व्यक्त की। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता जताई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभागार के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। हालांकि कुछ देर की बहस के बाद स्थिति सामान्य हो गई और छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम जारी रहा।
इस घटना के बाद प्रशासन की भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, आप नेताओं का आरोप है कि छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा को रोकने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *