दुधमुंही बच्ची को गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी गिरफ्तार; आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

काल्पनिक छाया चित्र

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा गांव स्थित वनवासी मुसहर बस्ती में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक पर आरोप है कि उसने एक माह की दुधमुंही बच्ची को उसके दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और नाराज ग्रामीणों ने अकथा तिराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे बच्ची के दादा पप्पू अपनी पोती को गोद में लेकर घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विकास यादव वहां पहुंचा और अचानक बच्ची को गोद से छीन लिया। आरोप है कि उसने बच्ची को जमीन पर पटक दिया। जब लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने दोबारा बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया।घटना के बाद परिजन घायल बच्ची को तत्काल श्रीनगर कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्ची के पिता राजेश जीविकोपार्जन के लिए मूर्ति निर्माण का कार्य करते हैं, जबकि उसकी मां रेनू गृहिणी हैं।प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसे “भगवान ने बलि देने” का आदेश दिया था। हालांकि पुलिस इस बयान की सत्यता और आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही है।घटना से आक्रोशित वनवासी बस्ती के लोगों ने रात करीब साढ़े आठ बजे अकथा तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया।एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपी विकास यादव को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बच्ची का इलाज जारी है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *