यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 घंटे में 363 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, 181 को नई तैनाती

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे पहले जारी सूची को मिलाकर महज 12 घंटे के भीतर राज्य में कुल 363 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। शासन के इस फैसले के तहत कई जिलों के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बदले गए हैं, जबकि अनेक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार, बड़ी संख्या में एसडीएम को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। वहीं, विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और अन्य विभागों में कार्यरत कई अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।
तबादलों के तहत अयोध्या के एसडीएम राम प्रसाद त्रिपाठी को मथुरा भेजा गया है। वहीं, मिर्जापुर के एसडीएम संजीव कुमार यादव को अयोध्या का नया एसडीएम बनाया गया है। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात लालकृष्ण को भी अयोध्या में एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कुशीनगर के एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता का भी तबादला अयोध्या किया गया है।
शासन के आदेश के अनुसार बाराबंकी, सीतापुर, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, हरदोई, बुलंदशहर समेत कई जिलों में भी प्रशासनिक अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सरकार का कहना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *