ओडिशा में आर्मी ऑफिसर और मंगेतर के साथ हुई हैवानियत

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। ओडिशा में पुलिस द्वारा एक सेना के ऑफिसर को पीटने और उसकी होने वाली पत्नी का यौन उत्पीड़न करने की चौंकाने वाली घटना जैसे ही सामने आई है वैसे ही पूरे देश में आक्रोश फैल गया। ये सब १४ सितंबर को भुनेश्वर के थाने में हुआ। महिला के साथ जिस तरह से पुसिल स्टेशन में हैवानियत दिखाई गयी उसके बाद जब से यह मामला सामने आया तब लोग दंग रह गये, आखिर एक सेना के ऑफसर के साथ यह सब कुछ पुलिसकर्मी कैसे कर पाये। इन लोगों का गुनह क्या था कि वह गुंडों कि शिकायत करने आय थे जिसने उन्हें सड़क पर परेशान किया था। इस बीच इस घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसे लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।इस संबंध में राहुल गांधी एक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है। ओडिशा की घटना ने देश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मदद मांगने गए सेना के एक अफसर की पिटाई की गई और उसकी होने वाली पत्नी के साथ भी यौन उत्पीड़न किया गया। राहुल गांधी ने जवाब दिया कि ये घटना मानवता को कलंकित करने वाली घटना है। आगे बोलते हुए उन्होंने इस घटना पर बीजेपी सरकार की भी आलोचना की। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार पूरी तरह से बेलगाम हो गया है। अगर सरकारी तंत्र द्वारा अन्याय हो रहा है तो नागरिक मदद के लिए किसके पास जाएं? उन्होंने ऐसा कहा उन्होंने यह भी मांग की कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।इस घटना को लेकर राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. सेना के जवान की पत्नी के साथ यौन उत्पीड़न की घटना चौंकाने वाली है। अयोध्या में भी पुलिस ने गैंग रेप पीड़िता के साथ बदसलूकी की। उसे न्याय देने के बजाय, उस पर मामला वापस लेने का दबाव डाला गया, क्योंकि आरोपी भाजपा से जुड़े हुए हैं। प्रियंका गांधी ने आलोचना की है कि देशभर में बीजेपी सरकार पुलिस को रक्षक नहीं भक्षक बनाने की नीति पर चल रही है। साथ ही ऐसी स्थिति में महिलाएं न्याय मांगने कहां जाएं? ऐसा सवाल भी उन्होंने उठाया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *